{"_id":"5978e06e4f1c1be33e8b463c","slug":"15010940798-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका समेत चार सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका समेत चार सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका समेत चार लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक बालिका समेत कुल चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मनीराम (55) मंगलवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गया, वह खेत से घर लौट रहा था। परिवारीजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुकुलपट्टी गांव निवासिनी रीतू (19) को बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासिनी साबिरा (13) मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही जगतूपुर गांव निवासिनी चंद्रावती (32) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की सफाई कर रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो