फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दिनभर हुई बरसात से अस्तव्यस्त हुआ आमजनजीवन

दिनभर हुई बरसात से अस्तव्यस्त हुआ आमजनजीवन

Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिनभर हुई बरसात से अस्तव्यस्त हुआ आमजनजीवन
तीसरे दिन भी हुई बारिश, बढ़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, जलभराव से आने-जाने में परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में तीन दिन से हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को भी दिन भर बारिश हुई। बारिश के के चलते जगह जगह जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति पर असर पड़ा तो सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी लेटलतीफ पहुंचे। बारिश से किसान जरूर गदगद हैं। लगातार पानी मिलने से धान रोपाई का कार्य तेज हो गया है।
रविवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को बारिश कुछ समय के लिए धीमी जरूर रही। भोर से ही शुरू हुई बारिश के चलते छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में परेशानी हुई। निजी विद्यालयों में तो छात्र छात्राएं पहुंचे, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर जाने में विलंब हुआ। जगह जगह जलभराव की समस्या हो गई। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, सब्जी मण्डी, कृषि भवन, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर व कलेक्ट्रेट के निकट सड़क लबालब भरने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले नालियों की गंदगी फैसले से दिक्कत और बढ़ी। मंगलवार दिन में कुछ देर के लिए बारिश थमने पर लोगों ने बाजारों में पहुंचकर रोजमर्रा के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। इसके बावजूद बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही।
विज्ञापन


तीन मकान ढहे, बाल-बाल बचे परिजन
बारिश के चलते भीटी बाजार निवासी देवनरायन का कच्चा मकान सोमवार रात ढह गया। उस समय परिवार के सदस्य बाहरी हिस्से में मौजूद थे जिससे वह चपेट में आने से बच गए। पीड़ित के अनुसार मलबे की चपेट में आने से करीब 50 हजार की संपत्ति को नुकसान हुआ है। जलालपुर के रफीगंज क्षेत्र में रामफेर की कच्ची दीवार ढह गई। मंगुराडिला में मोहम्मद शमीम के कच्चे घर की छत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed