{"_id":"59651a094f1c1beb058b465b","slug":"14997980862011-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सेमी नीचे हुआ सरयू का जलस्तर, ग्रामीणों को सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सेमी नीचे हुआ सरयू का जलस्तर, ग्रामीणों को सुकून
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू का जलस्तर 11 सेंमी घटा, ग्रामीणों को सुकून
अमर उजाला ब्यूरो
विद्युतनगर। सरयू नदी का जलस्तर अब घटना शुरू हो गया है। सोमवार के सापेक्ष नदी का जलस्तर मंगलवार को 11 सेमी नीचे दर्ज किया गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
पिछले कई दिन से नदी के जलस्तर में उफान का दौर देखने को मिल रहा था। तेजी से उफना रही सरयू नदी का रौद्ररूप देख लोगों की चिंता बढ़ने लगी थी। प्रशासन भी सक्रिय हो गया था, क्योंकि नदी का पानी तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा था। प्रशासन ने हालांकि पहले ही 34 बाढ़ चौकियों को चिंहित करने के साथ ही संबंधित कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया था।
एसडीएम नरेंद्र सिंह ने तहसील स्तरीय अफसरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा भी लिया और कहा कि निजी नावों की व्यवस्था भी की जाए। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए था, लेकिन ग्रामीणों की चिंता नदी का रौद्ररूप देख बढ़ती जा रही थी।हालांकि रविवार अपराहन के बाद से नदी का जलस्तर स्थिर होना शुरू हुआ, तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सोमवार को पूरे दिन नदी के जलस्तर में न तो गिरावट दर्ज हुई और न ही बढ़ोत्तरी। इस बीच मंगलवार सुबह से जलस्तर में गिरावट का दौर शुरू हो गया। शाम तक जलस्तर सोमवार के सापेक्ष 11 सेमी नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन
सोमवार को नदी का पानी खतरे के लाल निशान 90.73 मीटर से 50 सेमी नीचे था। बाढ़ प्रखंड के अभियंता प्रदीप ने बताया कि नदी का पानी 11 सेमी कम हुआ है। कहीं से कटान या गांव में पानी प्रवेश करने की कोई सूचना नहीं है।