{"_id":"59651a034f1c1b85578b481d","slug":"149979808116-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों को सौंपा गया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारीजनों को सौंपा गया बच्चा
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों को सौंपा बच्चा
टांडा। लावारिस मिले चार वर्षीय मासूम को कोतवाली पुलिस ने परिवारीजनों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार सुबह नगर क्षेत्र में सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट के सदस्य को चार वर्षीय बालक लावारिस हालत में रोता मिला। उसके पास अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जूनियर हाईस्कूल मुरादाबाद का आईडी कार्ड था। संबंधित कार्ड पर दिए नंबरों पर सूचना देने के साथ अकबरपुर कोतवाली प्रभारी व टांडा कोतवाली प्रभारी को सूचना दी गई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कि ऐसा कोई छात्र उनके विद्यालय में नहीं है। बाद में टांडा कोतवाली पुलिस ने सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट के सहयोग से बच्चे का पता लगवाया। पुलिस ने लावारिस मिले चार वर्षीय वारिस को उसके पिता मोहम्मद कलीम व माता गौसिया खातून निवासी मोहल्ला नैपुरा टांडा को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अध्यक्ष आलम खान व दिनेश मौर्य आदि ने बताया कि बच्चा भटकते हुए यहां तक पहुंच गया था। ब्यूरो