{"_id":"596512784f1c1bcd4f8b466a","slug":"14997961495-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये हुए अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये हुए अवमुक्त
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉयलेट निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 2,358 शौचालयों के निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 41 लाख 48 हजार रुपये संबंधित विभाग को जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा पात्रों की संख्या के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम निधि 6 के खाते में धनराशि निर्गत कर दी गई है। पूर्व में निर्माण के लिए ग्राम प्रधान के खाते में धनराशि भेजी जाती थी। इसमें अक्सर विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आती थीं।
खुले में शौच रोकने व जिले को 31 दिसंबर जिले को खुले में शौचमुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए समय समय पर शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। शौचालय निर्माण में कोई धांधली न हो इसके लिए शासन ने अब शौचालय निर्माण की धनराशि सीधे ग्राम प्रधान के खाते में भेजने की बजाए अब ग्राम निधि 6 के माध्यम से पात्रों के खाते में दो किस्तों में 6-6 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। पूर्व में एक साथ 12 हजार रुपये की धनराशि ग्राम प्रधान के खाते में भेजी जाती थी।
योजना के तहत गत दिवस ही शासन से संबंधित विभाग को 2, 358 शौचालय निर्माण के लिए 6 हजार रुपये की दर से 1 करोड़ 41 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई। विभाग द्वारा गत दिवस ही शासन से मिली धनराशि पात्रों की संख्या के आधार पर ग्राम निधि 6 के खाते में भेज दी गई। शीघ्र ही पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विभागीय आंकड़ों के अनुसार अकबरपुर विकास खण्ड में 525, टांडा में 251, भीटी में 37, भियांव में 74, बसखारी में 823, कटेहरी में 146, जलालपुर में 90, रामनगर में 125 व जहांगीरगंज में 287 शौचालय निर्माण कराए जाने हैं।
भेज दी प्रथम किस्त की धनराशि
शौचालय निर्माण के लिए 6 हजार रुपये की दर से प्रथम किस्त की धनराशि ग्राम निधि 6 के खाते में भेज दी गई है। उपभोग प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद दूसरी किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी।
वीरेंद्र कुमार, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन