{"_id":"5963b0144f1c1ba82e8b45f9","slug":"14997054243-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों की पिटाई
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों की पिटाई
जलालपुर। नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों को दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। दोनों जालसाजों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुुसार रविवार देर शाम एक बाइक पर सवार दो युवक नगर स्थित प्रदीप सोनी की सराफा दुकान पहुंचे। उन्होंने करीब 16 ग्राम की सोने की दो चेन बदलने के संबंध में बातचीत की। इस दौरान दुकानदार को चेन नकली होने का संदेह हुआ। जांच में पाया कि दोनों चेन नकली है। यह देख दुकानदार ने आसपास के लोगों को बुला लिया। उधर दोनों जालसाज भागने की कोशिश करने लगे लेकिन दुकानदार व अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की वहीं पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया और थाने ले गई। जालसाजों की पहचान रोहित मोदनवाल व रिशू गुप्ता निवासी शहजादपुर थाना अकबरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।