{"_id":"5963b0134f1c1bfb698b49da","slug":"149970542320-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोग हुए सर्पदंश का शिकार, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोग हुए सर्पदंश का शिकार, एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत रतनपुर गांव निवासिनी लीलावती (35) पत्नी छविराज रविवार देर शाम खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव निवासी विराट (21) पुत्र जयश्री सोमवार भोर में खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी गुड्डू (41) पुत्र राजितराम को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी जैसराज (45) पुत्र रामदुलार रविवार देर शाम खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर निवासिनी रुखसाना (32) पत्नी गुलाम सोमवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत नैपुरा गांव निवासिनी सावित्री पत्नी मिथिलेश को सोमवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की सफाई कर रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।