फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश से अस्तव्यस्त हुआ आम जनजीवन

24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश से अस्तव्यस्त हुआ आम जनजीवन

Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश से अस्तव्यस्त हुआ आम जनजीवन
सावन के पहले सोमवार को जमकर बरसे बदरा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। सावन के पहले सोमवार को जिले में जमकर बारिश हुई। 24 घंटे से हो रही बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। जलभराव से लोगों को कुछ दिक्कत का भी सामना करना पड़ा लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे किसान खुश हैं। उन्होंने धान की रोपाई शुरू कर दी। बारिश के चलते बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा रहा।
जिले में बारिश का सिलसिला रविवार शाम शुरू हुआ। रात तक बारिश तेज हो गई। रविवार पूरी रात पानी बरसा जिसका क्रम सोमवार को भी जारी रहा। इस मौसम में जिले में पहली बार हुई इतनी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। किसान भी खुश हैं। खेतों के लबालब होते ही किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। किसानों का कहना है कि कई वर्ष बाद धान की रोपाई के समय इस प्रकार की बारिश हुई है। अकबरपुर के रामकृपाल के मुताबिक धान की रोपाई के लिए इस प्रकार की बारिश अमृत है। ऐसे ही रुक रुककर बारिश होती है तो धान की अच्छी फसल होने की संभावना है। जलालपुर के किसान अनंरात व महरुआ के जगन्नाथ ने कहा कि नलकूप की मदद के बिना इस बार धान की रोपाई होगी।
विज्ञापन

बारिश के चलते कुछ दिक्कतें हुईं। सड़कें व गलियां जलमगभन हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में परेशान हुई। अकबरपुर नगर में फौजाबाद रोड, सब्जी मण्डी, कलेक्ट्रेट, कृषि भवन के निकट दो-दो फीट तक पानी सड़क पर भर गया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। कई जगह बच्चों ने बारिश का मजा खेल कर उठाया। बारिश से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी देर से पहुंचे। लगातार बारिश होने से बाजारों में सोमवार को पूरे दिन सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत
टांडा क्षेत्र के सूरापुर निवासी निरंजन व जगमोहन ने सोमवार को अपनी गायों को घास चरने छोड़ा था। उस दौरान बिजली गिरने से दो गायें उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। उधर जहांगीरगंज में घर में बिजली गिरी। गनीमत थी कि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। भीटी में बिजली गिरने से एक बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed