{"_id":"594ff4e04f1c1b25438b47a9","slug":"14984122971713-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर पथराव मामले में 13 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर पथराव मामले में 13 पर केस दर्ज
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर पथराव मामले में 13 पर केस दर्ज
जलालपुर। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत सोहगूपुर गांव में भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में है। गौरतलब है कि बीते दिन सोहगूपुर गांव में कुसुमखोर निवासिनी चंद्रावती निर्माण कार्य करा रही थी। गांव के ही अनारा देवी पक्ष ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ढहा दिया था। सूचना पर जब यूपी 100 पुलिस पहुंची तो अनारा देवी पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया था। बाद में जैतपुर थाने समेत महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। अब इसी मामले में पुलिस ने अनारा देवी समेत कुल 13 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ जैतपुर एसएन भगत ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।