{"_id":"594ff40f4f1c1b58328b4570","slug":"149841208815-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुभोज के दौरान मारपीट, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुभोज के दौरान मारपीट, नौ गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू-भोज के दौरान मारपीट, नौ गिरफ्तार
विद्युतनगर। थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले में शनिवार देर शाम बहू-भोज के दौरान दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
काजीपुरा मोहल्ला निवासी अशरफीलाल गुप्ता के घर शनिवार देर शाम बहू-भोज का कार्यक्रम था। इसी बीच मोहल्ला निवासी ठाकुर प्रसाद व रमेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के काजीपुरा निवासी ठाकुर प्रसाद, रवि गुप्ता, राजू गुप्ता व छोटी बाजार निवासी राजीव साहू, अरविंद सोनी तथा दूसरे पक्ष के काजीपुरा निवासी रमेश कुमार, दीपक, राजीव व अखिलेश को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने शांतिभंग की कार्रवाई की पुष्टि की है।