{"_id":"594ff1294f1c1b16058b45f9","slug":"149841134511-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लोग सर्पदंश के शिकार, दो गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत खोजवा निवासिनी मोनी (14) पुत्री हौसिला शनिवार देर शाम उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई जब वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी आशाराम (11) पुत्र सुभाष को भी शनिवार देर शाम घर के पीछे खेलने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अंतर्गत ही समैसा गांव निवासी ओम (10) पुत्र रामनेवल को शनिवार देर रात सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासिनी चंद्रावती (30) पत्नी सुभाष को रविवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो