फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दरोगा व सिपाही पर बदमाश ने किया चाकू से जानलेवा हमला, दोनों हुए घायल

दरोगा व सिपाही पर बदमाश ने किया चाकू से जानलेवा हमला, दोनों हुए घायल

Sat, 17 Jun 2017 04:19 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
दरोगा व सिपाही पर बदमाश ने किया चाकू से जानलेवा हमला, दोनों हुए घायल
दरोगा व सिपाही पर चाकू से जानलेवा हमला, दोनों घायल
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने चाकू समेत किया गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ के लिए निकली पुलिस टीम पर शुक्रवार को एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। उसके विरुद्ध जानलेवा हमले आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बीते दिनों सूचना मिली थी कि फैजाबाद मार्ग पर फायर स्टेशन से कुछ दूर पहले स्थित एक चाय की दुकान पर अक्सर कुछ असामाजिक तत्व बैठते हैं। उनके द्वारा वहां नशे का सेवन करने के साथ ही हंगामा भी किया जाता है। इसी सूचना पर शुक्रवार दोपहर बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस की टीम घेराबंदी के लिए मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि जब पुलिसकर्मियों ने वहां पूछताछ शुरू की तो अकबरपुर कोतवाली क्षेत्रा अंतर्गत मीरमलूकपुर निवासी राजेंद्र गुप्त पुत्र अच्छेलाल उनसे उलझ गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया तो आरोप के मुताबिक तो उसने चाकू निकालकर दरोगा भीम सिंह पर हमला कर दिया। बगल में खड़े सिपाही प्रेमप्रकाश ने हमले को रोकने का प्रयास किया लेकिन दरोगा समेत वह भी घायल हो गया। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि इसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जानलेवा हमला करने वाले राजेंद्र को चाकू समेत हिरासत में ले लिया गया है। उसके विरुद्ध दरोगा भीम सिंह की तहरीर पर जानलेवा हमले आदि की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि बीते दिनों अकबरपुर नगर के शहजादपुर में आदिल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी राजेंद्र शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed