{"_id":"593ee38e1126f46c608b4604","slug":"14972937334-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दंपती की लाठी डंडे से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में दंपती की लाठी डंडे से पिटाई
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में दंपती की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई
पीड़ित थाने में दी मामले की तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत सुगौटी गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि विवाद को लेकर दंपती की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
सुगौटी गांव निवासी वीरेंद्र व जगदंबा के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। आरोप है कि रविवार देर शाम जगदंबा पक्ष के लोग संबंधित भूखंड पर खूंटा गाड़ रहे थे। वीरेंद्र (28) पुत्र राजबहादुर ने जब इसका विरोध किया तो एकजुट हुए विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर बचाने पहुंची उसकी पत्नी आशा (26) की भी पिटाई कर दी गई। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराते, तब तक दोनों को गंभीर चोटें आ चुकी थीं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।