{"_id":"593ec6901126f4d9498b4577","slug":"149728631113-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामले में शातिर बदमाश कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामले में शातिर बदमाश कोर्ट में पेश
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी मामले में शातिर बदमाश कोर्ट में पेश
जलालपुर (ब्यूरो)। व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में शातिर बदमाश चवन्नी सिंह को सोमवार को जनपद न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि जलालपुर नगर के प्रसिद्ध व्यापारी सप्रिय गोयल ने गत वर्ष जलालपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था कि उन्हें फोन कर 25 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम शातिर अपराधी मऊ निवासी चवन्नी सिंह बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और इसमें चवन्नी सिंह के साथ ही जलालपुर नगर के जाफराबाद निवासी वसीम हैदर को भी आरोपी बनाया। इसी मामले में अब बिहार प्रांत की एक जेल में बंद चवन्नी सिंह को वारंट के आधार पर बिहार पुलिस लेकर अंबेडकरनगर पहुंची। यहां उसने रंगदारी के मामले में अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां बयान दर्ज कराने के साथ ही आवश्यक प्रक्रिया भी अपनाई गई। इसके बाद पुलिस अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर वापस चली गई।