फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी में शिक्षक गिरफ्तार

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी में शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी में शिक्षक गिरफ्तार
फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये बना शिक्षक, गिरफ्तार
विज्ञापन

न्यायालय से जारी था गैरजमानती वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
हंसवर। फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर कूटरचित ढंग नौकरी हासिल करने वाले परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी था। इससे पहले दो आरोपी शिक्षक पहले ही जेल जा चुके हैं। आठ शिक्षक अभी भी पुलिस पकड़ से दूर बने हुए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई थी कि जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्था आलापुर में फर्जी मार्कशीट व अन्य प्रमाणपत्र लगाकर कुछ लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली है। तत्कालीन बीएसए के निर्देश पर गठित टीम ने जब जांच की तो इसमें 11 ऐसे शिक्षक सामने आए जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हासिल की थी। इस पर जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान के प्रभारी ने हंसवर थाने में विनोद कुमार, रामतिलक, रामरुद्र, हरिप्रसाद, अरुण कुमार, अवेधश कुमार, दुर्गाप्रसाद, मंटू, रामसुरेश, जयप्रकाश समेत कुल 11 शिक्षकों के विरुद्ध 7 नवंबर 2014 को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने न्यायालय से सभी आरोपियों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट हासिल कर लिया।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पहले पुलिस ने दो आरोपियों विनोद कुमार निवासी कटेहरी थाना अहिरौली व रामतिलक निवासी मिर्जापुर कोडरा थाना अकबरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बीच शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि एक अन्य आरोपी रामरुद्र पुत्र राजाराम निवासी खानपुरशाह सुलेम थाना अकबरपुर घर पर मौजूद है। इस पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed