{"_id":"593d7b4e4f1c1bb33f8b4571","slug":"149720150714-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिया दरोगा पर केस दर्ज करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिया दरोगा पर केस दर्ज करने का निर्देश
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दरोगा पर केस दर्ज करने का दिया निर्देश
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। सम्मनपुर थाने के एक दरोगा द्वारा थाने में बुलाकर जमकर पिटाई किए जाने के मामले में डीएम ने एसओ सम्मनपुर को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पीड़ित का मेडिकल कराने का भी निर्देश दिया गया है।
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के कटुई निवासी रामप्रकाश के अनुसार बीते दिनों उन्होंने घूर-गड्ढे व निर्माण के एक मामले को लेकर एसडीएम अकबरपुर को प्रार्थनापत्र दिया था। वहां से कानूनगो व लेखपाल को पुलिस बल के साथ जांच का आदेश हुआ। राजस्व टीम मौके पर गई और विपक्षियों का ही मनोबल बढ़ाकर चली आई। रामप्रकाश के अनुसार वह 9 जून को एसडीएम से मिलने अकबरपुर आया था कि तभी दरोगा साहबलाल व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर घूर-गड्ढे में मिटटी पटवा दिया। गांव लौटते ही उसने विपक्षी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। थाने ले जाकर दरोगा साहबलाल ने न सिर्फ उसे गाली दी वरन हाथ पैर से जमकर पीटा। इससे उसे काफी चोट आ गई। रामप्रकाश ने बसपा नेता बालमुकुंद धूरिया के साथ रविवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम अखिलेश सिंह ने इस पर सम्मनपुर एसओ को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराने का निर्देश दिया है।