{"_id":"6825ea0ae6d84acfeb0c1291","slug":"140-lakh-outstanding-electricity-bills-recovered-from-consumers-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1205041-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उपभोक्ताओं से वसूला गया 1.40 लाख बकाया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उपभोक्ताओं से वसूला गया 1.40 लाख बकाया बिजली बिल
Thu, 15 May 2025 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 15 May 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। अधिशासी अभियंता आलापुर के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र तेन्दुआईकला के बंगालपुर साबितपुर व सिंघल पट्टी में कैंप लगाकर बिजली के बिल जमा कराए गए। इसमें कुल 50 उपभोक्ताओं से एक लाख 40 हजार रुपये बिजली के बकाया बिल जमा कराया गया है।
विद्युत उपकेंद्र तेन्दुआईकला कल के साबितपुर में अनिरुद्ध मौर्य, बंगालपुर में अमरेंद्र त्रिपाठी व सिंघल पट्टी में हनुमान की तरफ से विद्युत कैंप लगाया गया। वहां उपभोक्ताओं से बकाया बिजली का बिल जमा किया गया। बंगालपुर में 10 उपभोक्ताओं ने लगभग 40 हजार रुपये बिजली का बकाया जमा किया। वहीं, सिंघल पट्टी में भी 12 उपभोक्ताओं ने 40 हजार रुपये बिजली के बिल जमा किए। साबितपुर में 28 उपभोक्ताओं ने लगभग 60 हजार रुपये बिजली बकाया बिल जमा किया। अधिशासी अभियंता अवधेश यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए गांवों में कैंप लगाकर बिजली का बकाया बिल जमा कराया जा रहा है, गांवों में कैंप लगने से उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने दूर नहीं जाना पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन