फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   14 people donated blood

रक्तदान कर 14 बने महादानी

Sat, 01 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 01 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
14 people donated blood
राजकीय मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर में शनिवार को रक्तदानियों को शाल प्रदान करते अरुणिमा फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी राहुल। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बाद में सभी को प्रशस्तिपत्र देने के साथ स्मृति चिह्न व शाल देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्देश्य रहा कि बिना किसी मुहिम के लोग स्वयं ही जागरूक होकर इस शिविर में पहुंचें।

विज्ञापन


अरुणिमा सिन्हा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. सुजीत राय ने किया। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखते हैं। अब रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर होना शुरू हुई हैं, लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज गुप्त ने कहा कि रक्तदान एक सतत प्रक्रिया है। किसी भी स्वस्थ मनुष्य को इसमें समय-समय पर भागीदारी करनी चाहिए। सहयोगी संस्था अरुणिमा फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी राहुल सिन्हा ने कहा कि ऐसे प्रत्येक अभियान में उनका संगठन कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे उर्मिला सुमन फाउंडेशन के सचिव राजन सुमन ने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने को ही महादान कहा गया है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न दिया गया।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर डॉ. अरविंद सिंह के अलावा मेडिकल कालेज प्रशासन के अजय सिंह, नवीन कुमार दीक्षित, योगेश जायसवाल, निशा सिंह व राजकुमार आदि मौजूद रहे। 


रक्तदान करने वालों में मनप्रीत सिंह बग्गा, आशुतोष द्विवेदी, विकल्प मिश्र, रामजी, प्रदीप कुमार यादव, बृजेश कुमार, अमरनाथ, धर्मेंद्र कुमार, दीपांशु शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, सिद्धार्थ सिंह, राहुल, हरनीश सिंह व नरेश सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed