फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   130 registered for learner driving licence, 59 were issued licences

Ambedkar Nagar News: लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 130 ने कराया पंजीयन, 59 काे जारी हुआ लाइसेंस

Sat, 01 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
130 registered for learner driving licence, 59 were issued licences
लाइसेंस बनवाने के लिए जानकारी लेतीं महिलाएं व छात्राएं।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के भानमती स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगा। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्राओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर 130 महिलाओं व छात्राओं ने पंजीकरण कराया। 59 को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस जारी किया गया। शेष को विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही लर्नर लाइसेंस मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ एसपी अभिजीत आर. शंकर व एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव, प्रबंधक संजय राजभर, प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. राम सुफल राजभर, प्राचार्य डॉ. कृपानाथ विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। परिवहन विभाग की ओर से आरआई रंजीत सिंह की टीम ने आवेदकों को लाइसेंस की प्रक्रिया को समझाया और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर में लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए महिलाओं का हुजूम सुबह से उमड़ना शुरू हो गया था। रिमझिम बारिश के बीच पूरे दिन युवतियों व महिलाओं का जज्बा कम नहीं हुआ। एआरटीओ ने छात्राओं को बताया कि जिस प्रकार से लर्निंग लाइसेंस आसानी ने बनवाए गए हैं, उसी प्रकार नियमित लाइसेंस में भी विभाग की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने छात्राओं व महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जो पहल की है। वह सराहनीय है। आज तक अन्य किसी अखबार ने इस प्रकार के शिविर नहीं लगवाए हैं। इससे लर्नर लाइसेंस बनवाने में भागदौड़ नहीं करना पड़ी। इसके लिए अमर उजाला का आभार।
- अर्पिता वर्मा, छात्रा

लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बहुत जटिल लगती थी। घर के काम के चलते लाइसेंस बनवाने की फुर्सत नहीं मिलती थी। अमर उजाला ने कैंप लगाकर हमारी मुश्किल आसान कर दी। हमारा लाइसेंस बन गया और नियमित लाइसेेंस बनवाने में भी सहयोग का आश्वासन दिया है।
इशिका, शहजादपुर

स्कूटी लेकर बिना लाइसेंस के बाजार जाने में हमेशा भर बना रहता था। कहीं किसी चौराहे पर कोई पुलिस न पकड़ ले, यह डर सताता था। अमर उजाला के कैंप में लाइसेंस बनवा कर हमारा डर खत्म कर दिया है।

प्रेमलता, शिक्षिका

सामाजिक सरोकारों में अमर उजाला हमेशा ही आगे रहा है। कॉलेज में लर्निंग लाइसेंस का शिविर लगाकर लाइसेंस बनाने के साथ ही यातायात की सीख सराहनीय पहल है। इससे छात्राओं के साथ अन्य महिलाओं को भी सहूलियत मिली है
- डॉ. दुर्गावती जायसवाल, प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed