फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   13 posts of District Panchayat member unreserved

जिला पंचायत सदस्य के 13 पद अनारक्षित

Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
13 posts of District Panchayat member unreserved
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के 41 जिला पंचायत सदस्य पदों में से 13 पद अनारक्षित श्रेणी के घोषित किए गए हैं। इसके बाद सात-सात पद अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महिला के लिए 6, जबकि पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित महिला के लिए 4-4 पद आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख के 9 पदों में से 3 पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं, तो इतने ही पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। 2 अनुसूचित जाति, जबकि एक ब्लॉक प्रमुख का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ग्राम प्रधान के 902 पदों में से 304 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। अनुसूचित पुरुष व महिला के लिए 204 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व पुरुष के लिए 245 पद आरक्षित किए गए हैं। महिला के लिए 149 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 902 ग्राम पंचायतों की तुलना में 598 ग्राम पंचायतों को आरक्षित सूची में रखा गया है, जबकि 304 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार अकबरपुर विकास खंड की 136 ग्राम पंचायतों की तुलना में 10 अनुसूचित जाति महिला, 20 अनुसूचित जाति, 13 पिछड़ा वर्ग महिला, 24 पिछड़ा वर्ग, 23 महिला व 46 अनारक्षित की गई हैं। इसी प्रकार बसखारी विकास खंड की 69 ग्राम पंचायतों में 6 अनुसूचित जाति महिला, 10 अनुसूचित जाति, 6 पिछड़ा वर्ग महिला, 12 पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 24 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई हैं।
विज्ञापन

भीटी विकास खंड में 92 ग्राम पंचायतों में 7 अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला, 31 अनारक्षित, भियांव विकास खंड की 83 ग्राम पंचायतों में 7 अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 15 पिछड़ा वर्ग, 13 महिला व 28 अनारक्षित, जहांगीरगंज विकास खंड की 89 ग्राम पंचायतों में 7 अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 15 महिला व 30 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर विकास खंड की 115 ग्राम पंचायतों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 17 अनुसूचित जाति, 11 पिछड़ा वर्ग महिला, 21 पिछड़ा वर्ग, 19 महिला व 38 अनारक्षित, कटेहरी विकास खंड की 97 ग्राम पंचायतों में 8 अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला व 32 अनारक्षित, रामनगर विकास खंड की 102 ग्राम पंचायतों में 8 अनुसूचित जाति महिला, 15 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला व 35 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई हैं। टांडा विकास खंड की 119 ग्राम पंचायतों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 18 अनुसूचित जाति, 11 पिछड़ा वर्ग महिला, 21 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला व 40 अनारक्षित की श्रेणी में हैं। इस प्रकार 902 ग्राम पंचायतों में 71 अनुसूचित जाति महिला, 133 अनुसूचित जाति, 84 पिछड़ा वर्ग महिला, 161 पिछड़ा वर्ग, 149 महिला व 304 अनारक्षित सीटें हैं।
बीडीसी के 321 पद अनारक्षित
जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1020 पदों की तुलना में 94 अनुसूचित जाति महिला, 178 अनुसूचित जाति, 94 पिछड़ा वर्ग महिला, 178 पिछड़ा वर्ग, 155 महिला व 321 पद अनारक्षित किए गए हैं। इसमें अकबरपुर विकास खंड में 152 पदों की तुलना में 12 अनुसूचित जाति महिला, 24 अनुसूचित जाति, 14 पिछड़ा वर्ग महिला, 27 पिछड़ा वर्ग, 25 महिला व 50 अनारक्षित हैं। इसी प्रकार बसखारी में 96 पदों की तुलना में 9 अनुसूचित जाति महिला, 16 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 32 अनारक्षित, भीटी में 27 पद की तुलना में 7 अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचिज जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 15 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 30 अनारक्षित हैं। भियांव में 104 पदों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 18 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला व 33 अनारक्षित, जहांगीरगंज में 82 पदों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 16 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 14 पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 24 अनारक्षित हैं। जलालपुर में 143 पदों में 15 अनुसूचित जाति महिला, 28 अनुसूचित जाति, 13 पिछड़ा वर्ग महिला, 25 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला व 42 अनारक्षित, कटेहरी में 108 पद में 9 अनुसूचित जाति महिला, 17 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 19 पिछड़ा वर्ग, 17 महिला व 36 अनारक्षित, रामनगर में 112 पद में 10 अनुसूचित जाति महिला, 20 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 20 पिछड़ा वर्ग, 18 महिला व 14 अनारक्षित तथा टांडा विकास खंड में 136 पदों की तुलना में 14 अनुसूचित जाति महिला, 26 अनुसूचित जाति, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, 24 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला व 40 अनारक्षित किए गए हैं।
जिपं सदस्य के 13 पद अनारक्षित की श्रेणी में
जिला पंचायत सदस्य के 41 पदों की तुलना में 4 अनुसूचित जाति महिला, 7 अनुसूचित जाति, 4 पिछड़ा वर्ग महिला, 7 पिछड़ा वर्ग, 6 महिला व 13 अनारक्षित किए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख के 6 पद आरक्षित
जिले के नौ विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण का जो प्राविधान किया गया है, उसमें 2 अनुसूचित जाति, 3 पिछड़ा वर्ग, 1 महिला व 3 अनारक्षित की श्रेणी में रखे गए हैं।
जिला पंचायत में अनुसूचित पुरुष व पिछड़ा पुरुष के 7-7 पद आरक्षित
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में देर शाम जारी आरक्षण के अनुसार टांडा मध्य प्रथम, कटेहरी प्रथम, भीटी द्वितीय तथा जलालपुर पश्चिमी सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। जहांगीरगंज पूर्वी, जहांगीरगंज मध्य, जहांगीरगंज पश्चिमी, टांडा पश्चिमी प्रथम, अकबरपुर प्रथम, जलालपुर पूर्वी तथा जलालपुर उत्तरी सीट अनुसूचित जाति के हिस्से में गई है। बसखारी मध्य, अकबरपुर द्वितीय, जलालपुर उत्तरी पूर्वी, भियांव दक्षिणी सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रामनगर पूर्वी, रामनगर उत्तरी रामनगर पश्चिमी, बसखारी दक्षिणी, टांडा मध्य द्वितीय, जलालपुर दक्षिणी तथा जलालपुर मध्य सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। रामनगर मध्य रामनगर दक्षिणी, कटेहरी द्वितीय, अकबरपुर तृतीय, अकबरपुर प्रथम तथा भियांव उत्तरी सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 41 सीटों में से शेष 13 पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं

तीन ब्लॉकों में होंगे पिछड़े वर्ग के ब्लॉक प्रमुख
अंबेडकरनगर। जिले के 9 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए घोषित आरक्षण में 3 सीटें पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में चली गई हैं। जहांगीरगंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को सामान्य श्रेणी में रखा गया है, जबकि यह पद बीते चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। जलालपुर ब्लॉक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बीते चुनाव में यह पद अनारक्षित श्रेणी में था। टांडा ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित कर दिया गया है, जो बीते चुनाव में महिला के लिए आरक्षित था। रामनगर ब्लॉक प्रमुख के पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला को चुनने के लिए आरक्षण का क्रम लागू किया गया है। बीते चुनाव में यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। बसखारी ब्लॉक प्रमुख का पद बीते चुनाव में अनुसूचित के लिए आरक्षित था। इस बार इसे अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। भियांव ब्लॉक प्रमुख का पद अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है जो पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। कटेहरी ब्लॉक प्रमुख की अनारक्षित रही सीट इस बार अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। अकबरपुर की अनारक्षित रही सीट अनुसूचित जाति के कोटे में चली गई है। भीटी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रही सीट इस बार महिला श्रेणी में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed