फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1.25 lakh devotees took a dip of faith in Saryu

Ambedkar Nagar News: सरयू में सवा लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 29 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh devotees took a dip of faith in Saryu
सरयू नदी के तट पर स्नान व पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
आलापुर। मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर बुधवार को तकरीबन सवा लाख श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही सरयू के कम्हरिया, चहोड़ा, रामबाग, नयागांव, बिड़हर, व चाड़ीपुर आदि घाटों पर हर हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। मौन रखकर स्नान करने के लिए कई श्रद्धालु मंगलवार देर शाम ही आ गए थे। शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ सरयू तट पर कम नहीं हुई। पूर्वांचल के सबसे बड़े आस्था का प्रतीक गोविंद मठ के समीप बने गोविंद सरोवर में भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर नगर में मेला भी लगा। इसमें हर प्रकार की दुकानों के स्टॉल लगाए गए। इसमें पूजन-अर्चन के समान से लेकर खाने-पीने तक के सामान बिके। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक मेला देखने पहुंचे। महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी करती नजर आईं। दरअसल इस बार माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग हैं। ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। इसी क्रम में श्रद्धालुओं ने मिष्ठान के साथ-साथ मूंगफली, गुड़, तिल, तिल के लड्डू व मकई से बने पदार्थों का भी दान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर मुंडन सहित कई संस्कार कराए।
विज्ञापन

वहीं सुरक्षा के लिहाज से नदी के घाटों से लेकर मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। आलापुर, राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे। उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, क्षेत्राधिकार राम बहादुर सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, नायब तहसीलदार राज कपूर सहित घाटों का जायजा लेते रहे। पूर्वांचल के सबसे बड़े आस्था का प्रतीक गोविंद मठ के समीप बने गोविंद सरोवर में भी लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed