फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1200 patients reached OPD, waited for hours for treatment

Ambedkar Nagar News: 1200 मरीज पहुंचे ओपीडी, इलाज के लिए घंटों इंतजार

Mon, 17 Feb 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
1200 patients reached OPD, waited for hours for treatment
.जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। आमतौर पर जहां 700-800 मरीज ओपीडी पहुंचते थे, वहीं सोमवार को 1200 रोगियों ने पंजीकरण कराया। पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ओपीडी में लगभग सभी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें रहीं। भीड़ के कारण लोगों को दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


ओपीडी में सुबह 10:30 बजे गोसाईगंज के सुशील मिले, उनके गर्दन में दर्द हो रहा था। बताया कि पहले तो पर्चा के लिए दो घंटे लाइन में लगना पड़ा। उसके बाद चिकित्सक तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। अब दवा के लिए लाइन में लगने जा रहे हैं। महरुआ के रमाशंकर ने बताया कि पत्नी की दवा लेने के लिए आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण काफी इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारी बैठाने चाहिए, ताकि समय से दवा मिल सके।
विज्ञापन


अकबरपुर के मरैला जेल के पास रहने वाली चंद्रावती ने बताया कि मुंह में छाले व बुखार है, डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह जल्दी घर से निकली थीं। साधन न मिलने से अस्पताल में आने देरी हुई। किसी तरह पर्चा तो बन गया, लेकिन चिकित्सक को दिखाने के लिए काफी जद्दाेजहद करनी पड़ी। अकबरपुर के हरीपुर की रहने वाली बहुता ने बताया कि उनके मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से त्वचा रोग हो गया। बुखार के कारण हाथ पैर में दर्द है। पर्चा बनवाने में ही काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed