फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 people injured in accidents

हादसों में 11 घायल

Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
11 people injured in accidents
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

िंध्याचल से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक महिला व एक युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत सद्दरपुर बाजार से श्रद्धालु जीप से दर्शन के लिए दो दिन पूर्व विंध्याचल गए हुए थे। मंगलवार देर रात्रि वे सभी अपने घर लौट रहे थे। अकबरपुर थाना अंतर्गत जाफरगंज के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि चालक वाहन पर काबू पाता, वाहन सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों आशाराम (55) पुत्र श्रीराम निवासी सद्दरपुर थाना अलीगंज, मंजू (50) पत्नी आशाराम निवासिनी सद्दरपुर, मनोज (30) पुत्र रामपियारे निवासी सद्दरपुर, अशोक (32) पुत्र रामनरायन निवासी सद्दरपुर, पूनम (40) पत्नी संतोष निवासिनी मयाबजार जनपद फैजाबाद, अजय (28) पुत्र बमबहादुर निवासी मयाबाजार जनपद फैजाबाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पूनम व अजय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 

 उधर, आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर बाजार निवासी राजमणि (40) पुत्र गंगाराम मंगलवार देर शाम बाइक से आलापुर से गांव जाते समय बाजार के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
 

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी अनिल (8) पुत्र अदालत मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत मरुई गांव निवासी जितेंद्र (28) पुत्र संतराम मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

 

वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत खेंवार गांव निवासी गौतम (42) पुत्र लालता मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

 

उधर, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत तेंदुआईकला गांव निवासी सुशील (30) पुत्र राजेंद्र मंगलवार देर शाम बाइक से राजेसुल्तानपुर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजमणि की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed