{"_id":"572a367f4f1c1b51795cd570","slug":"10-thousand-people-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार आबादी अंधेरे में
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विद्युत स्टोर में इस तरह खराब पड़े हैं ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे से भी अधिक समय से लगभग 10 हजार की आबादी अंधेरे में है। इससे एक तरफ जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों को सिंचाई में भी दिक्कत हो रही है। इनमें कई ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जो लगाए जाने के कुछ दिन बाद ही फुंक गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटिया श्रेणी के ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक इस पर रोकथाम नहीं लगेगी, तब तक विद्युत संकट से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाएगी। भीषण गर्मी के बीच शहरी क्षेत्रों में तो ट्रांसफार्मर फुंकने के ज्यादा मामले नहीं हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा बदतर है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक होने की वजह से वे लगातार फुंक रहे हैं। अलग-अलग तहसीलों में जहां-तहां ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मालीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाजार में लगभग एक हजार की आबादी के लिए 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के अनुसार यह ट्रांसफार्मर एक माह के अंदर चौथी बार फुंका है। करीब एक सप्ताह से बाजारवासी अंधेरे में रहने को विवश हैं। तेज गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति की बदहाल दशा उपभोक्ताओं को काफी भारी पड़ रही है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल है।
उपभोक्ता डॉ. उमेशचंद्र, डॉ. आरके सिंह व प्रदीप ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ चुका है। इसके चलते ही वे बार-बार फुंक रहे हैं। लंबे समय से क्षमता बढ़वाने की मांग की जा रही है लेकिन पावर कार्पोरेशन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा आए दिन आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
उपभोक्ता संजय वर्मा, मोहन व दीपचंद्र आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के पीछे सिर्फ ओवरलोड ही कारण नहीं है बल्कि ट्रांसफार्मर की खराब गुणवत्ता भी प्रमुख कारण है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नेवादा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े वल्लीपुर में 25 केवी तो रतना में भी 25 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है।
जलालपुर उपकेंद्र से जुड़े हाजीपुर में 100 केवी जबकि करबला कासिमपुर में 63 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार केदारनगर के निकट लगे 100 केेवी के ट्रांसफार्मर तथा अलीगंज के निकट लगे 63 केवी के ट्रांसफार्मर ने तीन दिन से उपभोक्ताओं का साथ छोड़ रखा है।
अकबरपुर के पटेलनगर में लगा 100 केवी तथा मरैला के निकट लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर भी फुंका पड़ा है। भीटी व आलापुर तहसील क्षेत्र में भी पांच ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं। ऐसे में 10 हजार से अधिक की आबादी विद्युत आपूर्ति से वंचित है।