फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 Sakhi booths will be made in five assembly constituencies

पांच विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे 10 सखी बूथ

Sun, 30 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 Sakhi booths will be made in five assembly constituencies
अंबेडकरनगर। चुनाव के मद्देनजर सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 बूथ सखी बूथ बनाए जाएंगे। संबंधित बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की ही तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित बूथ पर मतदान के लिए आने वाली महिला मतदाताओं के लिए जहां जलपान की व्यवस्था रहेगी, तो वहीं बुजुर्ग महिलाओं के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। पिंक बूथ अर्थात सखी बूथ पर सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं। इस बीच रविवार को एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में सखी बूथ बनाए जाने वाले बूथ पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही सभी जरूरी तैयारी करने को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में छठवे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1142 मतदान केंद्र व 2075 मतदेय स्थल स्थापित किए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक शहंशाह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2-2 बूथ सखी बूथ बनाए जाएंगे। ऐसे में कुल 10 बूथ सखी बूथ बनेंगे। इन बूथों पर सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। यहां तक सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी।
विज्ञापन

बूथ पर मतदान के लिए आने वाली महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं के लिए बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय विजयगांव व प्राथमिक विद्यालय बरियावन में एक-एक बूथ को सखी बूथ के लिए चिह्नित किया गया है। रविवार को एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने संबंधित बूथ का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक क्षेत्र में होंगे दो सखी बूथ
महिला मतदाताओं के लिए जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 सखी बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2-2 सखी बूथ होंगे। सखी बूथ पर आने वाली महिलाओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-अशोक कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed