फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 people including BJP candidates submitted nomination papers

भाजपा प्रत्याशी समेत 10 ने भरे परचे

Wed, 08 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 08 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
10 people including BJP candidates submitted nomination papers
चुनाव - फोटो : symbolic

विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया अब आखिरी दौर में हैं। बुुधवार को भाजपा की आलापुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी समेत कुल 10 लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसमें जलालपुर के सपा प्रत्याशी शंखलाल मांझी भी शामिल हैं जिन्होंने दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


इस बीच नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखने को जहां सभी एसडीएम अपने-अपने कक्ष में मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चौकस दिखी। डीएम व एसपी कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


बुधवार को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल ने लाव-लश्कर के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा समेत वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम व अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में एक सेट में नामांकन पत्र जमाकर चुके जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शंखलाल मांझी ने बुधवार को फिर से तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से अशोक कुमार सेन, बहुजन मुक्ति पार्टी से रामानंद निषाद, टांडा विधानसभा क्षेत्र मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इंडिया के प्रत्याशी आज्ञाराम, निर्दल प्रत्याशी के रूप में फतेहबहादुर ने नामांकन दाखिल किया।

 आलापुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी से राजमणि व निर्दल उम्मीदवार आशाराम ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय हिंदू महासभा से शालिकराम व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में श्रीराम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताया कि गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ अपने कार्यों को पूरा करना होगा। इसके बाद अब नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed