फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Zakir released from the clutches of Atiq's henchmen, was hiding in Cachar all night

अतीक के गुर्गों के चंगुल से छूटा जाकिर, रात भर छिपा रहा कछार में 

Wed, 28 Jul 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 11:43 PM IST
सार

असरौली की रहने वाली नसरीन ने मंगलवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति जाकिर अहमद बेटी के ससुराल गए थे। वापस लौटते समय अतीक के गुर्गों असलम, अकरम और नूर आलम समेत चार लोगों ने हटवा के पास से उसका अपहरण कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। बुधवार को जाकिर खुद थाने पहुंचा। उसने बताया कि हटवा में उसका अपहरण करने के बाद अतीक के गुर्गे उसे कछार की ओर ले गए। वहां उसे एक पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए कहते रहे।

विज्ञापन
Zakir released from the clutches of Atiq's henchmen, was hiding in Cachar all night
क्राइम

विस्तार

पूरामुफ्ती के असरौली का रहने वाला जाकिर मंगलवार की रात ही अतीक के गुर्गों के चंगुल से छूट गया था। वह डर के मारे रात भर कछार में छिपा रहा। बुधवार को वह थाने पहुंचा। बताया कि जब उसका अपहरण किया गया तो शोरगुल सुनकर ग्रामीण आ गए थे। इसी आपाधापी में वह भाग निकला था। उसने बताया कि एक पुराना मुकदमा वापस लेने के लिए उसका अपहरण किया गया था। 

विज्ञापन


असरौली की रहने वाली नसरीन ने मंगलवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति जाकिर अहमद बेटी के ससुराल गए थे। वापस लौटते समय अतीक के गुर्गों असलम, अकरम और नूर आलम समेत चार लोगों ने हटवा के पास से उसका अपहरण कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। बुधवार को जाकिर खुद थाने पहुंचा। उसने बताया कि हटवा में उसका अपहरण करने के बाद अतीक के गुर्गे उसे कछार की ओर ले गए। वहां उसे एक पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए कहते रहे। धमकी दी कि मुकदमा वापस न लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। शोरगुल के बीच कई ग्रामीण वहां आ गए।

विज्ञापन


इसी आपाधापी में जाकिर अंधेरे का फायदा उठाकर कछार में भाग निकला। अतीक के गुर्गे देर रात तक उसे खोजते रहे। सुबह होने पर उसने किसी तरह घर वालों को सूचना दी और थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती आशुतोष तिवारी ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed