फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yuva Manch to launch agitation against new regulations starting Monday; group issues a spirited call to action

Prayagraj : नई नियमावली के विरोध में युवा मंच का आंदोलन सोमवार से, युवा मंच ने भरी हुंकार

Sun, 12 Jul 2026 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए प्रस्तावित नई नियमावली के विरोध में युवा मंच के बैनर तले 13 जुलाई 2026 को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल, प्रयागराज में आंदोलन का चौथा चरण प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
Yuva Manch to launch agitation against new regulations starting Monday; group issues a spirited call to action
वार्ता के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए प्रस्तावित नई नियमावली के विरोध में युवा मंच के बैनर तले 13 जुलाई 2026 को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल, प्रयागराज में आंदोलन का चौथा चरण प्रारंभ किया जाएगा। आंदोलन के माध्यम से अभ्यर्थी पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन



युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के युवाओं को अपने भविष्य और रोजगार की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वर्षों से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रस्तावित नई नियमावली से गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भर्ती का विषय नहीं है, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों, वर्षों की मेहनत और उनके भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरानी नियमावली के स्थान पर नई व्यवस्था लागू करने का प्रयास अभ्यर्थियों में व्यापक असंतोष का कारण बना है। युवा मंच की मांग है कि सरकार अभ्यर्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी नियमावली के आधार पर शीघ्र टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करे तथा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए।

युवा मंच ने प्रदेश भर के अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें, ताकि युवाओं की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन चरणबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed