फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   YouTuber who hanged a young man and ran a car and burnt a bike was arrested, case was registered under IT Act.

Prayagraj : युवक को लटकाकर कार दौड़ाने, बाइक फूंकने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस

Sun, 28 Apr 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

यू-ट्यूबर सुमित दुबे का नाम पिछले साल दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देेने के मामले में भी सामने आया था। उसके साथ रील बनाने वाली अल्लापुर निवासी बीएड की छात्रा ने ही आरोप लगाया था कि उसे वाराणसी में एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
YouTuber who hanged a young man and ran a car and burnt a bike was arrested, case was registered under IT Act.
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंडिया में रील बनाने के लिए जानलेवा स्टंट करना यू-ट्यूबर सुमित कुमार दुबे को महंगा पड़ा। बाइक में आग लगाने व युवक को दरवाजे से लटकाकर कार दौड़ाते हुए रील बनाने पर एक दिन पहले दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहीं, घटना में प्रयुक्त की गई उसकी महिंद्रा एसयूवी कार भी सीज कर दी गई।

विज्ञापन


इस मामले में तब हड़कंप मचा था, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह रील वायरल हुई। पुलिस ने शुक्रवार को सुमित पुत्र दिनेश दुबे निवासी बढ़ौली दुमदुमा, सैदाबाद थाना हंडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


साथ ही उसकी महिंद्रा कार भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दी गई। एसीपी हंडिया पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमानती धाराएं होने के कारण उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले में पुलिस खुद वादी बनी है। हंडिया थाने के कांस्टेबल शिवम यादव की तहरीर पर रील बनाने वाले सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म में भी आया था नाम

यू-ट्यूबर सुमित दुबे का नाम पिछले साल दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देेने के मामले में भी सामने आया था। उसके साथ रील बनाने वाली अल्लापुर निवासी बीएड की छात्रा ने ही आरोप लगाया था कि उसे वाराणसी में एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इससे पहले कार में पिस्टल सटाकर धमकाया गया। छात्रा की तहरीर पर जार्जटाउन थाने में केस दर्ज हुआ। हालांकि, बाद में पीड़िता बयान से मुकर गई, जिस पर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed