प्रयागराज : वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला युवक पकड़ा गया, पूछताछ में जुटी पुलिस
गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव करने वाले युवक को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव करने वाले युवक को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। आरपीएफ के मुताबिक, मलाकराज निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील बाबू 18 अगस्त की दोपहर अपनी बकरियां चराने के लिए निकला था। इस दौरान उसकी बकरियां रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गईं। संयोगवश उसी समय गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रैक पर बकरियां देखकर लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए कई बार ट्रेन का हॉर्न बजाया।
हॉर्न की आवाज से उसे आशंका हुई कि उसकी कोई बकरी ट्रेप की चपेट में आ गई है। गुस्से में आकर उसने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। रामबाग डॉटपुल के पास हुई इस घटना में वंदे भारत के एक दरवाजे और छह खिड़कियों के शीशे टूट गए।
लोको पायलट ने युवक को पत्थर फेंकते देख लिया और ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरपीएफ प्रयाग जंक्शन प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मिले हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की और दबिश देकर उसे दबोच गया। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।