{"_id":"66abca653c71c47fa903b175","slug":"youth-urinated-on-kanwariyas-spat-after-eating-paan-when-they-protested-police-registered-case-and-arrested-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कांवड़ियों पर युवक ने किया पेशाब, विरोध करने पर पान खाकर थूका, केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कांवड़ियों पर युवक ने किया पेशाब, विरोध करने पर पान खाकर थूका, केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 01 Aug 2024 11:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:18 PM IST
सार
दारगंज घाट से जल भरकर जा रहे कुछ कांवडिए रात होने की वजह से फूलपुर कस्बे में कोतवाली गेट के पास एक दुकान के चबूतरे पर आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक कांवडियों के ऊपर पेशाब करने लगा।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे में एक एक युवक की ओर से कांवड़ियों पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा नेता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। दारगंज घाट से जल भरकर जा रहे कुछ कांवडिए रात होने की वजह से फूलपुर कस्बे में कोतवाली गेट के पास एक दुकान के चबूतरे पर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच एक युवक कांवडियों के ऊपर पेशाब करने लगा। कांवड़ियों ने इसका विरोध किया तो युवक ने उन पर पान खाकर थूक दिया। इस पर कांवड़ियों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी भाजपा गंगापार के पूर्व सह संयोजक मन्नू सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन