फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth shot dead in Sheeshgarh

शीशगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Sheeshgarh
मूलचंद उर्फ सुरेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सोते समय वारदात को दिया अंजाम, फिर कंबल और रजाई से ढक दिया
विज्ञापन

मौके से ही बरामद हुई गोली, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
शीशगढ़। भैरपुरा गांव में रहने वाले 26 वर्षीय मूलचंद उर्फ सुरेश की उनके घर में ही सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रजाई और कंबल से ढक दिया। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शीशगढ़ के गांव भैरपुरा में रहने वाले मूलचंद खेतीबाड़ी करके अपनी गुजर बसर करते थे। महेंद्र, चेतराम और मूलचंद तीन भाई हैं और तीनों के ही घर बराबर में हैं। इधर-उधर दोनों भाई रहते हैं और बीच में मूलचंद का घर है। महेंद्र ने बताया कि मूलचंद की शादी रामपुर के गांव बिशनपुरी में रहने वाली पूजा से हुई थी। उनके तीन साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। पति-पत्नी में विवाद होने के चलते दिवाली पर पूजा बच्चों को लेकर मायके चली गई और तब से वहीं रह रही हैं। इस समय मूलचंद यहां अकेले रहते थे और सुबह उनके घर ही चाय पीते थे। रविवार सुबह जब वह चाय पीने नहीं पहुंचे तो उनका बेटा बुलाने गया तो दरवाजा खुला पड़ा था। उसने बाहर से ही आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो लौट गया। कुछ देर बाद वह खुद ही मूलचंद को बुलाने पहुंचे। कमरे में जाकर मूलचंद की कंबल और रजाई हटाई तो उनका चेहरा खून से लथपथ था और मौत हो चुकी थी। उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलवा लिया।
विज्ञापन

सिर मेें मारी गोली, माथा
चीरकर दीवार से टकराई
फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया कि मूलचंद के सिर में पीछे से गोली मारी गई है, माथा चीरकर सामने दीवार से टकराई। 315 बोर की गोली भी पास ही पड़ी मिल गई और दीवार पर उसके टकराने का निशान भी था। गोली लगने से माथे में बड़ा सुराख था, इस आधार पर कुछ दूरी से गोली मारने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थित मिला कमरे का सारा सामान
पुलिस ने मूलचंद के कमरे की भी तलाशी लेकिन वहां सारा सामान व्यवस्थित मिला। वहां से न तो कोई सामान चोरी हुआ है और न ही तलाशी ली गई है। इस आधार पर कहा जा रहा है कि आरोपी वहां सिर्फ मूलचंद की हत्या करने ही आए थे और उसके बाद भाग निकले।
आखिर क्यों नहीं सुनाई दी गोली की आवाज
इस मामले में मूलचंद के भाई महेंद्र की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मगर किसी पर कोई शक नहीं जताया गया है। पुलिस को उनके किसी से विवाद होने की भी जानकारी नहीं मिली है। संपत्ति के नाम पर उनके पास सिर्फ दो बीघा जमीन है लेकिन उसको लेकर भी कोई विवाद नहीं है। मगर पुलिस इस मामले में करीबियों को ही संदेह की नजर से देख रही है। इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसी को गोली मारने की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी।

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी को टीम गठित कर जल्दी खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed