फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth's body reached home after post-mortem, chaos created, injured's condition critical

प्रयागराज : पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा युवक का शव, मचा कोहराम, घायल की हालत नाजुक

Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के उसरी मजरा निवासी प्रदीप कुमार 30 अपने साथी के साथ मुबारकपुर से घर लौट रहा था। वह रात में फूलपुर प्रतापगढ़ मार्ग पर खंसार गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप की जहां दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth's body reached home after post-mortem, chaos created, injured's condition critical
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सड़क दुर्घटना में मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने कहा कि अब परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा। युवक की मौत से गांव में भी मातम छा गया है।

विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के उसरी मजरा निवासी प्रदीप कुमार 30 अपने साथी के साथ मुबारकपुर से घर लौट रहा था। वह रात में फूलपुर प्रतापगढ़ मार्ग पर खंसार गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप की जहां दर्दनाक मौत हो गई। वहीं साथी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को उसका शव घर आया तो कोहराम मच गया। पत्नी-बच्चों, माता-पिता एवं भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव घर पहुंचने पर इलाके के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा दीपक

बृहस्पतिवार रात फूलपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग जाने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में दीपक जीवन और मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed