{"_id":"6047e1240acef47c16239739","slug":"youth-kidnaped-from-prayagraj-varanasi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज-वाराणसी हाईवे से युवक को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे से युवक को किया अगवा
Wed, 10 Mar 2021 02:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हबूसा मोड़ के पास मंगलवार की रात एक युवक को अगवा कर लिया गया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद अधमरी हालत में हनुमानगंज बाजार के पास फेंक दिया गया।
सूचना पर 108 एंबुलेंस के साथ इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा तफ्तीश की। युवक को गंभीर हालत में शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। देर रात तक अगवा करने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी।
शहर के शाहगंज इलाके का एक युवक मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे स्कूटी से सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ किसी युवती से मिलने पहुंचा था। हबूसा मोड़ के पास ही बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे तथा स्कूटी सवार युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर हनुमानगंज की ओर लेकर चले गए। रास्तेे में उसकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई से युवक अधमरी हालत में पहुंच गया था।
विज्ञापन
दबंग युवक को सड़क के किनारे फेंक कर चले गए। युवक के सड़क के किनारे पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों से मिली तो इलाकाई पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा उसे गंभीर हालत में शहर के अस्पताल में भर्ती कराया।
मारपीट की वारदात से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इंसपेक्टर सरायइनायत संजय द्विवेदी ने बताया कि युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर पिटाई की है। अभी युवक से पूछताछ नहीं हो पाई है। युवक के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।