फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth going for Durga immersion shot in Prayagraj

Prayagraj News: दुर्गा विसर्जन करने जा रहे युवक को मारी गोली, लोगों में मची अफरा-तफरी

Tue, 24 Oct 2023 04:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 04:52 PM IST
सार

 गोली चलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गया। ग्रामीणों  की सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस पहुंची। युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Youth going for Durga immersion shot in Prayagraj
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित उतरांव थाना क्षेत्र के लिलवारा गांव में मंगलवार दोपहर को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके बनाएं पैर के घुटने के पास लगी है। युवक का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवक को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गोली लगने से घायल युवक का नाम अवधेश यादव (27) पुत्र अमृत लाल लिलवारा गांव का रहने वाला है। साथी युवक ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह ग्रामीणों के साथ दुर्गा विसर्जन करने जा रहा था। गांव के ट्यूबेल मंदिर के पास पहुंचा ही था कि पड़ोसी गांव के लल्ला यादव (30), सचिन यादव(28) और राजा बाबू तीनों बाइक से जा रहे थे। वह शराब के नशे में थे। अवधेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर तीनों में से किसी एक ने फायरिंग कर दिया। गोली अवधेश के बाएं पैर के घुटने के पास जा लगी। वह सड़क पर तुरंत गिर पड़ा।
विज्ञापन


उधर गोली चलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गया। ग्रामीणों  की सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस पहुंची। युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईएमओ डॉ. सोनू सिंह ने बताया कि युवक के बाएं पैर के घुटने के पास गोली लगी है, इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed