फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth found injured dies during treatment

Prayagraj News: घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 18 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 18 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth found injured dies during treatment
जगतपुर फोटो। भवानीपुर गांव निवासी मृतक लक्ष्मण चौहान की फाइल फोटो
उतरांव क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी एक लक्ष्मण चौहान (27) मर्दापुर हाईवे पर बुधवार की रात घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर युवक को एंबुलेंस से स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार देर शाम सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शव की शिनाख्त किया।
विज्ञापन

पिता राम सिंह मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सूरत में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही घर आया था। बुधवार रात वह मोटरसाइकिल से देवनीपुर निवासी नीरज चौहान के साथ कहीं गया था। नीरज से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सड़क दुर्घटना में लक्ष्मण की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मामला संदिग्ध है और इसकी गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed