फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth filed a case in vandalism case, two arrested

युवक से बर्बरता मामले में मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth filed a case in vandalism case, two arrested
Youth filed a case in vandalism case, two arrested
युवक से बर्बरता में मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागी पुलिस
हाथ बंाधकर टेंपो से लटकाकर ले जाते दिखे थे कुछ लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खुल्दाबाद में युवक से बबर्रता का वीडियो वायरल होने के मामले में आखिरकार पुलिस की नींद टूटी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को खुल्दाबाद पुलिस ने न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया। बल्कि कुछ घंटों बाद ही दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।

घटना सोमवार की बताई जा रही है जो खुल्दाबाद चौराहे पर हुई थी। यहां कुछ लोग ऑटो से एक युवक को लेकर सब्जी मंडी चौराहे की ओर जाते दिख रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक के दोनों हाथ बंधे थे और उसे ऑटो से नीचे लटकाकर ले जाया जा रहा था। किसी कपड़े से बंधे उसके दोनों हाथ सड़क से घिसट रहे थे। घटना दोपहर एक बजे के करीब की थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। अमर उजाला ने दो दिन पहले के अंक में इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। जिसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। खुल्दाबाद पुलिस ने तीन से चार अज्ञात व्यक्ति व ऑटो चालक पर रिर्पो लिखी। मुकदमा वादी थाने के एसएसआई चंद्रभूषण मौर्य की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक अर्धविक्षिप्त था। लेकिन इस तरह से किसी के जीवन को संकट में डालना दंडनीय अपराध है। खास बात यह है कि मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे के बाद भी पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दिलीप गुप्ता ठेला लगाता है जबकि दूसरा टेंपो चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed