{"_id":"60e1c8188ebc3ebb6613a53d","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-bomb-while-conducting-tests-accused-detained-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षण के दौरान देसी बम फटने से किशोर की मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षण के दौरान देसी बम फटने से किशोर की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
सरायइनायत थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव में रविवार शाम बम बनाकर टेस्ट करने के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र शुभम कुमार (15) की मौत हो गई। छर्रे लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सांसें थम गईं। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से फूलपुर के गिरधपुर-बाबूगंज का रहने वाला शुभम पुत्र विनोद कुमार पिछले कई सालों से हनुमानगंज के लोढ़वा गांव स्थित ननिहाल में नाना तुुलसीराम भारतीय के घर रह रहा था। वह दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था और हनुमानगंज इंटर कॉलेज सरायलाहुरपुर पढ़ता था। रविवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह घर के पास स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए निकला। रास्ते में गांव का शुभम व अजीत नामक युवक मिल गए। दोनों शादी विवाह में आतिशबाजी करते हैं।
वह छात्र को लेकर एक खंडहरनुमा भवन में पहुंचे। जहां पटाखों से निकले मसालों का बम बनाकर उसे टेस्ट करने लगे। इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ बम फटा और उससे निकले छर्रे छात्र के गले में जा धंसे। गंभीर हालत में उसे हनुमानगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, किशोर के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां-बाप और भाई-बहन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत से मां मंजु देवी बेसुध पड़ी रही। शुभम के मामा अरविंद की ओर से आरोपी शुभम व अजीत कुमार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि एक आरोपी शुभम को गिरफ्तार करे हुए उसके कब्जे से जिंदा बम बरामद किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। संवाद