{"_id":"64e77d41fa242a46790365b4","slug":"youth-climbed-on-the-roof-of-goods-train-ohe-had-to-be-closed-in-prayagraj-junction-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मालगाड़ी की छत पर युवक चढ़ा, ओएचई करनी पड़ी बंद, नीचे उतारने के लिए जीआरपी को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मालगाड़ी की छत पर युवक चढ़ा, ओएचई करनी पड़ी बंद, नीचे उतारने के लिए जीआरपी को करनी पड़ी मशक्कत
Fri, 25 Aug 2023 11:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:29 AM IST
सार
बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर चार एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी बीच हो रही बारिश के दौरान एक युवक अचानक मालगाड़ी पर चढ़ गया। इसकी सूचना आरपीएफ को मिली तो वहां तमाम जवान पहुंच गए। ओएचई बंद कराने के बाद मशक्कत से युवक को मालगाड़ी से सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर मालगाड़ी पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी एक मालगाड़ी की छत पर बीती रात एक युवक चढ़ गया। इस वजह से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में वहां ओएचई को बंद कर युवक को आरपीएफ ने नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते ओएचई बंद न की जाती तो युवक करंट की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर चार एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी बीच हो रही बारिश के दौरान एक युवक अचानक मालगाड़ी पर चढ़ गया। इसकी सूचना आरपीएफ को मिली तो वहां तमाम जवान पहुंच गए। ओएचई बंद कराने के बाद मशक्कत से युवक को मालगाड़ी से सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिलचंद ऋषिदेव पुत्र खप्तू ऋषिदेव बताया। उसने अपनी उम्र 38 वर्ष बताई। युवक के अनसुार वह ग्राम बेलवा करणकिया जिला अररिया बिहार का रहने वाला है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का कहना है कि उसके पास से मिले कार्ड से नाम पता साफ हुआ। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नजर नहीं आ रहा है। घरवालों से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया है।