फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth attacked with bomb in front of police team, three accused arrested

प्रयागराज : पुलिस टीम के सामने युवक पर बम से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

रविवार को रात करीब नौ बजे मेहंदौरी इलाके के संजय ब्रदर्स ढलान के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। हर्ष प्रजापति पुत्र हरिश्चंद्र प्रजापति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही थी कि इसी बीच आरोपियों ने हर्ष के ऊपर पुलिस टीम के सामने ही बम से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Youth attacked with bomb in front of police team, three accused arrested
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेहंदौरी में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपियों ने युवक पर बम से हमला कर दिया। संयोग से युवक बम के हमले में बाल-बाल बच गया। घटना से दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया है। तीनों आरोपी इसी मुहल्ले के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 

 

रविवार को रात करीब नौ बजे मेहंदौरी इलाके के संजय ब्रदर्स ढलान के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। हर्ष प्रजापति पुत्र हरिश्चंद्र प्रजापति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही थी कि इसी बीच आरोपियों ने हर्ष के ऊपर पुलिस टीम के सामने ही बम से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से फेंके गए बम से हर्ष बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

 

हर्ष की तहरीर पर पुलिस ने अतुल निषाद पुत्र नरोत्तम निषाद, तुषार निषाद पुत्र सुभाष चन्द्र निषाद और एक नाबालिग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed