फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Younger brother dies and elder brother suffers burns after coming into contact with a live wire

Prayagraj : करंट की चपेट में आने से छोटे भाई की मौत, बड़ा झुलसा, एचटी लाइन में तार छून से हुआ हादसा

Thu, 16 Jul 2026 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2026 05:06 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव में बुधवार को सुबह खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई झुलस गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Younger brother dies and elder brother suffers burns after coming into contact with a live wire
करंट से मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव में बुधवार को सुबह खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई झुलस गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव निवासी विश्राम भारतीया बकरी पालन के साथ ही खेती करते हैंं। उनका छोट पुत्र राजेश भारतीया (25) प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह वह घर के छत से कुछ दूर स्थित खेत में बल्ब जलाने के लिए तार लगा रहा था। जैसे ही उसने तार खींचा ऊपर से गए एचटी लाइन में तार छू गया और वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन


आनन फानन में परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर पहले बड़ा भाई दिनेश भारतीया (35) भी उसी तार को खींचते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था, जिसे परिजन पास के अस्पताल ले गए थे। उपचार के बाद वह ठीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अवर अभियंता जंग बहादुर यादव ने बताया कि खेत में झटका मशीन का तार लगाते समय एचटी लाइन में छूने से राजेश भारतीया की मौत हुई है जबकि दिनेश झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed