फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man who had gone out for a procession was murdered with a sharp weapon, the body was found

Prayagraj : बरात के लिए निकले युवक की धारदार हथियार से हत्या, शव जौनपुर में मिला

Thu, 23 Feb 2023 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 08:11 PM IST
सार

सरायममरेज निवासी एक युवक की धारदार हथियार से बुधवार की रात में हत्या कर दी गई। उसका शव जौनपुर जिले में बरसठी थानाक्षेत्र के पुरेसवा गांव स्थित तालाब के किनारे मिला।

विज्ञापन
young man who had gone out for a procession was murdered with a sharp weapon, the body was found
Prayagraj News : सर्वजीत तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सरायममरेज निवासी एक युवक की धारदार हथियार से बुधवार की रात में हत्या कर दी गई। उसका शव जौनपुर जिले में बरसठी थानाक्षेत्र के पुरेसवा गांव स्थित तालाब के किनारे मिला। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। प्रयागराज जिले की सीमा पर स्थित सरायममरेज थाना क्षेत्र के बैरहना पतैया गांव निवासी सर्वजीत तिवारी (36) बुधवार की शाम को घर से बाइक लेकर भदोही के नागमलपुर गांव में बरात के लिए निकले थे।

विज्ञापन


रात में घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने मोबाइल फोन मिलाना शुरू किया, लेकिन वह बंद था। रिश्तेदारी में भी पता कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह पुरेसवा के ग्रामीणों ने तालाब के पास बाइक गिरी देखी। नजदीक पहुंचे तो वहां कुछ दूरी पर झाड़ी में शव दिखा। जानकारी होते ही भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जेब से टूटा हुआ मोबाइल मिला। उसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर खून भी गिरा था। सर्वजीत को दो बच्चे हैं। पत्नी कंचन देवी गांव के ही विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सर्वजीत के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या धारदार हथियार से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed