{"_id":"661104f2a2e714881106142a","slug":"young-man-who-came-to-aunt-house-died-in-suspicious-condition-stir-created-when-dead-body-was-found-in-the-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बुआ के घर आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, बगीचे में लाश मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बुआ के घर आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, बगीचे में लाश मिलने से मचा हड़कंप
Sat, 06 Apr 2024 01:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:46 PM IST
सार
मेजा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार पाल (30) शुक्रवार दोपहर में अपनी बुआ के घर बैदौली गांव आया था। शनिवार सुबह उसकी लाश बुआ के घर से कुछ दूरी पर एक बाग में संदिग्ध हालत में मिली। इसकी सूचना जैसे ही बुआ और उसके परिजनों को मिली हड़कंप गया।
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के बेदौली गांव में बुआ के घर गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाग में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया। जिससे पुलिस बैंरग लौट गई।
विज्ञापन
बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के प्रदीप कुमार पाल (28) दो भाईयों में बड़े थे। प्रदीप मुंबई में एक फैक्ट्री में काम करते थे। दो रोज पहले मुंबई से आए थे। शुक्रवार को प्रदीप अपनी बुआ के घर मेजा के बेदौली गांव गए हुए थे। शुक्रवार शाम को प्रदीप की लाश बुआ के घर से पांच सौ मीटर पहले ही मिलने की सूचना पर बदहवास हालात में परिजन पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हालाकि मौके पर प्रदीप की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उनकी कैसे मौत हुई यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
हालाकि परिजनों ने दबी जुबान से बताया कि प्रदीप हृदय रोगी थे। कहीं बीमारी की वजह से ही उनकी मौत न हुई हो। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शनिवार शाम को शव का अंतिम संस्कार सिरसा के छतवा गंगा घाट पर किया गया। मेजारोड चौकी इंचार्ज अरविन्द सोनकर ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से मना करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन