फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man was killed by beheading in the premises of a psychology school

प्रयागराज : मनोविज्ञानशाला परिसर में सिर कूंचकर युवक की हत्या, सिर पर मिले चोट के गंभीर निशान

Fri, 10 Feb 2023 09:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 09:23 PM IST
सार

कोतवाली में राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित मनोविज्ञानशाला परिसर में 45 वर्षीय अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
young man was killed by beheading in the premises of a psychology school
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली में राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित मनोविज्ञानशाला परिसर में 45 वर्षीय अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस घंटों पड़ताल में लगी रही, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सभी थानों के साथ ही आसपास के जनपदों में भी सूचना दे दी है। शाम पांच बजे के करीब एक व्यक्ति मनोविज्ञानशाला परिसर में टॉयलेट के लिए गया। इसी दौरान तेज दुर्गंध पर वह मनोविज्ञानशाला भवन के सामने स्थित भवन की ओर गया तो खून से लथपथ शव देखा। उसने सूचना दी तो आसपास के लोग जुटे और थोड़ी देर में सूचना पर पुलिस आ गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरा जख्म था, जिससे मौके पर काफी खून भी बिखरा था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। उसने सदरी व इनर व जूते पहन रखे थे। उसके पास कोई आईडी व अन्य सामान नहीं मिला। पास ही मैनहोल का ढक्कन पड़ा था, जिस पर खून के धब्बे थे। ऐसे में आशंका है कि इससे वार करके ही उसे मौत के घाट उतारा गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन वह मृतक के बारे में कुछ बता नहीं सके। कुछ देर बाद एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी भी आ गए। घंटों पड़ताल के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर शव मर्चरी भेजवा दिया गया।

डीसीपी नगर जोन संतोष कुमार मीना ने बताया कि मृतक के हुलिए की जानकारी जनपद के सभी थानों से साझा कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी थाना क्षेत्र से कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed