फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man shot by drunkards fighting in the middle of the night, condition critical in hospital

प्रयागराज : आधी रात झगड़ रहे शराबियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक

Mon, 05 Feb 2024 10:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर जख्मी सौरभ को पहले कॉल्विन और फिर रेफर किए जाने पर वहां से एसआरएन ले जाया गया। उधर भाई हिमांशु की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
Young man shot by drunkards fighting in the middle of the night, condition critical in hospital
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहगंज के गढ़ी कला में आधी रात झगड़ रहे शराबियों ने बीचबचाव पर सौरभ(25) को गोली मार दी। कॉल्विन अस्पताल ले जाने पर उसे रेफर कर दिया गया। युवक को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना शनिवार रात 12.15 बजे की है। गढ़ी कला मोहल्ले में कुछ लोग शराब के लिए गालीगलौज करते हुए झगड़ रहे थे। यहां रहने वाले हिमांशु ने बताया कि शोरगुल सुनकर वह अपने भाइयों सौरभ व राजा के साथ बाहर निकला। देखा कि पड़ोस में रहने वाले सोनू, अभिषेक व आकाश से शिवम निवासी लूकरगंज, शिवम निवासी गढ़ीकला और पीयूष सोनकर निवासी हिम्मतगंज झगड़ रहे थे।

विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने बीचबचाव करना चाहा तो शिवम ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। इससे गोली लगने से उसका भाई सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इतने में आरोपी अपने अन्य दोनों साथियों संग बाइक पर बैठकर भागने लगा। जाते हुए धमकाया भी कि कोई पीछे आया तो गोली मार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर जख्मी सौरभ को पहले कॉल्विन और फिर रेफर किए जाने पर वहां से एसआरएन ले जाया गया। उधर भाई हिमांशु की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। रविवार को तीनों आराेपियों को हिरासत में ले लिया गया। एसपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि जख्मी युवक की हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed