{"_id":"68132af0adb652d7b909ee0e","slug":"young-man-returning-home-from-a-party-was-brutally-beaten-to-death-attacked-with-a-sharp-weapon-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दावत से घर लौट रहे युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दावत से घर लौट रहे युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार
Thu, 01 May 2025 01:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 01:34 PM IST
सार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहरब गांव निवासी प्रतीक कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र भीम सरोज की पीटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार भी किए गए। सुबह रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रतीक कुमार उर्फ मोनू। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहरब गांव निवासी प्रतीक कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र भीम सरोज की पीटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार भी किए गए। सुबह रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। उसका शव रेलवे फाटक आनापुर के पास पाया गया।
विज्ञापन
प्रतीक कुमार उर्फ मोनू किसी बरात में गया था। रात में घर लौटते वक्त रास्ते में यह घटना हुई है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर नवाबगंज थाना प्रभारी नीरज कुमार कुशवाहा मय फोर्स के पहुंचे। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का परिजनों को भरोसा दिया।
विज्ञापन