फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man murdered inside the house due to property dispute, family members blame maternal uncle

प्रयागराज : संपत्ति विवाद में युवक की घर के भीतर हत्या, परिजनों ने मामा पर लगाया आरोप

Sun, 03 Sep 2023 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 09:44 PM IST
सार

निखिल मूल रूप से नवाघन, थाना ऊंज जनपद भदोही का रहने वाला था। वह बचपन से ही नाना त्रिलोकीनाथ पांडेय के बादशाही मंडी स्थित घर में रहता था। नाना के निधन के बाद वह नानी मुन्नी देवी की देखभाल करता था। उसके दो मामा हैं, जिनमें से राजा की संपत्ति के ही विवाद में 2019 में हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन
Young man murdered inside the house due to property dispute, family members blame maternal uncle
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बादशाही मंडी में रहने वाले निखिल उपाध्याय(25) की घर के भीतर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पिता ने संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप मामा पर लगाया है।

विज्ञापन

निखिल मूल रूप से नवाघन, थाना ऊंज जनपद भदोही का रहने वाला था। वह बचपन से ही नाना त्रिलोकीनाथ पांडेय के बादशाही मंडी स्थित घर में रहता था। नाना के निधन के बाद वह नानी मुन्नी देवी की देखभाल करता था। उसके दो मामा हैं, जिनमें से राजा की संपत्ति के ही विवाद में 2019 में हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, निखिल की नानी ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे के करीब वह नशे की हालत में घर आया और सीधे कमरे में चला गया। सुबह बहुत देर तक नहीं उठने पर करीब 11 बजे जगाने पहुंचीं तो वह मृत पड़ा मिला। दोपहर बाद सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भेजा। तब तक जानकारी पाकर भदोही से पिता धर्मेंद्र उपाध्याय व अन्य परिजन भी आ गए। देर शाम पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें पता चला कि सिर पर लगी चोट की वजह से उसकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान मिले। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने आरोप लगाया कि नानी ने मकान का कुछ हिस्सा निखिल के नाम कर दिया था। इसी को लेकर उसका दूसरा मामा उससे आए दिन झगड़ा करता था। आरोप लगाया कि उसने ही संपत्ति के विवाद में बेटे की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी अवनेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed