फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man murdered by beating him with sticks, villagers got angry when the dead body was taken aw

Crime News : सिंचाई करने गए किसान की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर पथराव

Thu, 31 Aug 2023 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 04:34 PM IST
सार

बारा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव का निवासी चंद्रशेखर भारतीया (30) पुत्र बृजलाल गांव में ही गुमटी रखकर चाय-पान की दुकान चलाता है। तीन माह पहले गांव के ही जितेंद्र सिंह पुत्र अच्छेलाल ने ट्रैक्टर से गुमटी में टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Young man murdered by beating him with sticks, villagers got angry when the dead body was taken aw
शव रखकर सड़क पर जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में खेत की सिचाई करने गए युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शव को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। पुलिस द्वारा भीड़ को तितर बितर कर शव को कब्जे में ले लिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पथराव कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव का निवासी चंद्रशेखर भारतीया (30) पुत्र बृजलाल गांव में ही गुमटी रखकर चाय-पान की दुकान चलाता है। तीन माह पहले गांव के ही जितेंद्र सिंह पुत्र अच्छेलाल ने ट्रैक्टर से गुमटी में टक्कर मार दी थी। इसको लेकर दोनों में जमकर कहासुनी हुई थी और मामला मारपीट तक पहुंच गया था। इसी मामले की रंजिश दोनों के बीच चल रही थी। बुधवार की रात चंद्रशेखर भारतीय धान के खेत में पानी लगाने गया था। पहले से ही खेत पर घात लगाकर बैठे जितेंद्र सिंह ने लाठी डंडे से पीटकर चंद्रशेखर को अधमरा कर दिया। 

विज्ञापन

Young man murdered by beating him with sticks, villagers got angry when the dead body was taken aw
हत्या के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर शव कब्जे में लिया

जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र वहां से भाग निकला। परिवार के लोगों ने चंद्रशेखर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इसको लेकर गांव के लोग भड़क गए और शव को रखकर नीबी गांव के सामने प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद कई थानों की फोर्स मंगा ली गई। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर शव को कब्जे में ले लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed