प्रतापगढ़: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को उसके परिजनों ने लाठी-डंडे व लोहे के राड से पीट-पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमिका, उसकी मां व दो भाइयों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक अमेठी जिले का रहने वाला था।
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे जय सिंह निवासी शौकत (16) पुत्र लाल मोहम्मद अपने ननिहाल उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार पंडित का पुरवा गांव निवासी जमील के यहां आया था। बताया जाता है कि अक्सर आने-जाने के दौरान शौकत का गांव के शिवकुमार सरोज की पुत्री बिट्टू से प्रेम संबंध हो गया। बुधवार को आधी रात के बाद वह प्रेमिका बिट्टू से मिलने चुपके से उसके घर में घुस गया।
इस बीच प्रेमिका के परिजनों को शौकत के घर में दाखिल होने की जानकारी हो गई। घरवालों ने उसे दबोच लिया। लाठी-डंडे व लोहे की राड से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर शौकत उनके चंगुल से छूट सका। ननिहाल के लोग उसे सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमिका, उसकी मां कलावती, भाई राजेंद्र व रोहित को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।