फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man hanged himself in kokhraj

कोखराज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 14 Aug 2021 01:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

कोखराज के बसेढ़ी गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने पिता से झगड़ने के बाद इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
young man hanged himself in kokhraj

विस्तार

कोखराज के बसेढ़ी गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने पिता से झगड़ने के बाद इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बसेढ़ी निवासी जगदीश कुमार (35) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने गया था। शाम पांच बजे घर वापस लौटने के बाद किसी बात को लेकर जगदीश का पिता रामआसरे से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर जगदीश घर के अंदर गया और कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजन अंदर गए तो नजारा देख सभी की चीखें निकल गई। आननफानन फंदे से उतारकर घर वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से जगदीश की पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed